सेहत के लिहाज से चिकन कलेजी या लेग पीस में कौन ज्यादा हेल्दी, जानें इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू

सेहत के लिहाज से चिकन कलेजी या लेग पीस में कौन ज्यादा हेल्दी, जानें इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू

सेहतराग टीम

हमारे खाद्य पदार्थों में कई ऐसे पदार्थ हैं जो काफी फायदेमंद और हेल्दी होते हैं। उन्हीं में कई शाकाहारी होते है तो कई मांसाहारी। वैसे दोनों अपने-अपने फायदों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई लोगों का मानना है कि चिकन या अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों में प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है। वैसे यह बात सही है कि चिकन या मीट एक हेल्दी विकल्प है और यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। वैसे आपको बता दे कि चिकन हमारे शरीर को अच्छी कैलोरी प्रदान करता है और ऐसी कैलोरी प्रदान करता जो कभी व्यर्थ नहीं होती है। वहीं जब बात चिकन या मीट की होती है तो लोगों के दिमाग में अक्सर चिकन के हिस्सों के बारे में विचार आने लगते है। दरअसल चिकन में कई हिस्से होते है जो बाजार में बिकते हैँ जैसे लेग पीस, कलेजी या फिर विंग्स आदि। वहीं कई लोगों को लेग पीस पंसद होता है तो कई लोगों को कलेजी। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रोटीन और सेहत के हिसाब से कौन ज्यादा जरुरी है। ऐसी स्थिति में हम आज आपको बताएंगे कि आखिर सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है।

पढ़ें- रोज मांस खाने से हो सकते हैं कैंसर रोगी, जानें क्या कहता है रिसर्च

लेग पीस-

लेग पीस का इस्तेमाल कलेजी की तरह ही किया जा सकता है। इनमें कलेजी की तुलना में अधिक फैट और कम प्रोटीन होता है लेकिन ये अंतर ध्यान देने योग्य नहीं है। अगर आप आयरन की कमी ( खून की कमी) से जूझ रहे हैं तो लेग पीस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेग पीस में अच्छी मात्रा में जिंक होता है जो स्वस्थ त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए बेहद अच्छा होता है। लेग पीस के बारे में एक अच्छी बात यह है कि वे सतह पर जल्दी से चिपकते नहीं हैं। कलेजी के समान, लेग पीस भी त्वचा के साथ, त्वचा के बिना, बोनलेस और हड्डी में उपलब्ध होता हैं। जब बात इनमें से किसी एक को खरीदने की आती है तो आप शायद सभी इनके फायदे और नुकसान दोनों को भलीभांति जानते होंगे लेकिन इनमें से कौन अधिक स्वस्थ है? इसका पता ऐसे लगाएं।

चिकन कलेजी-

चिकन कलेजी लो फैट और हाई प्रोटीन का एक बेहद अच्छा स्त्रोत है और अगर अपने फैट के सेवन पर गौर कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। यह चिकन का सबसे महंगा हिस्सा होता है क्योंकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि कलेजी का सफेद मांस चिकन के अन्य हिस्सों के गहरे मांस के मुकाबले अधिक स्वादिष्ट होता है। चिकन कलेजी फास्फोरस का भी एक अच्छा स्त्रोत है, जिसकी जरूरत स्वस्थ हड्डियों और दांतों को होती है। इतना ही नहीं ये आपको विटामिन बी 3 की दैनिक जरूरत की भी आपूर्ति करता है, जो थकान और आलस को कम करने का काम करता है। चिकन कलेजी को कई तरीकों से बनाया जा सकता है इसे पकाकर, तलकर, भुनकर खाना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद है। चूंकि इनमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए ये फ्राइंग पैन की सतह पर चिपक जाती हैं। इस स्थिति में आपको अतिरिक्त फैट मिलाने की जरूरत होती है ताकि ये पैन पर न चिपके। इसलिए लेग पीस को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

चिकन कलेजी या लेग पीस कौन ज्यादा हेल्दी-

चिकन कलेजी और लेग पीस के बीच स्वाद के साथ-साथ कुछ पोषक मूल्यों का भी अंतर है।  दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर फैट की मात्रा है। लेग पीस, कलेजी की तुलना में अधिक फैटी और नमी से भरा होता है। हालांकि, लेग पीस और कलेजी दोनों में आयरन, सोडियम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की समान सामग्री होती है लेकिन कैलोरी, फैट और सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा भिन्न-भिन्न पाई जाती है। लगभग, एक 3-औंस त्वचा रहित चिकन कलेजी में 140 कैलोरी, 3 ग्राम फैट और 1 ग्राम सैच्यूरेटेड फैट होता है।  वहीं दूसरी तरफ, लेग पीस की समान मात्रा आपको 170 कैलोरी और फैट की 3 गुना मात्रा प्रदान करेगी। जब हम स्वाद के बारे में बात करते हैं, तो लेग पीस स्पष्ट रूप से लोगों को ज्यादा पसंद होता है। लेग पीस का स्वाद अच्छा होता है क्योंकि इसमें ज्यादा मांस होता है। जबकि, पकाए जाने वाले कलेजी के बोनलेस और त्वचा रहित सफेद मांस होने के कारण यह सूख जाता है और इसे चबाकर खाना पड़ता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें अतिरिक्त जड़ी बूटियों और तेलों का उपयोग करना पड़ सकता है।

चिकन कलेजी या लेग पीस की न्यूट्रिशनल वैल्यू-

100 ग्राम चिकन कलेजी                                                  100 ग्राम लेग पीस

कैलोरी-165                                                                   कैलोरी-177

प्रोटीन-31 ग्राम                                                               प्रोटीन-24 ग्राम

फैट-3.6 ग्राम                                                                  फैट-8 ग्राम

कोलेस्ट्रोल-85 एमजी (मिली ग्राम)                                     कोलेस्ट्रोल-135 ग्राम

सैच्यूरेटेड फैट-1 ग्राम                                                      सैच्यूरेटेड फैट-2.3 ग्राम

ये है निष्कर्ष-

चिकन कलेजी और लेग पीस की न्यूट्रिशनल वैल्यू में भिन्नता है। यदि आप चिकन के दोनों हिस्सों में पोषण की तुलना करते हैं, तो चिकन कलेजी एक स्वस्थ विकल्प है। ये कैलोरी में कम, प्रोटीन में अधिक, फैट में कम और सैच्यूरेटेड फैट लेकिन अच्छे कोलेस्ट्रॉल में उच्च हैं। कम फैट और कैलोरी की मात्रा के साथ मिश्रित प्रोटीन आपको हर दिन और वर्कआउट के बाद ऊर्जा प्रदान करेगा। आप चाहें तो दोनों का आनंद ले सकते हैं लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चुन रहे हैं, तो चिकन कलेजी आपके स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें-

हृदय रोग में योग पर कितना भरोसा करें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।